आज सुबह रोहतक के भिवानी रोड वृद्वाश्रम के पास अज्ञात हमलावरों ने एक दूध विक्रेता को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोलियां लगने के कारण दूध विक्रेता गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं हमलावर घायल को मृत समझकर मौके से फरार हो गए। शख्स को उपचार के लिए रोहतक PGI में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान गांव बलंब निवासी करीब 26 वर्षीय प्रवीन के रूप में हुई है।
आपको बता दे कि शुक्रवार को प्रवीण दूध लेकर रोहतक आ रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने प्रवीन पर फायरिंग कर दी। कई गोलियां प्रवीन को लगीं। वहीं हमलावर उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने घायल को संभाला और उपचार के लिए लहूलुहान अवस्था में रोहतक PGI में भर्ती करवाया गया।
फिलहाल घायल का उपचार चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही, पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई। घायल के बयान दर्ज किए जाएंगे और हमलावरों की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं।

