करनाल के कुचपूरा में बारात लेकर गए एक दूल्हे की बारात लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई। क्योंकि बारात में दूल्हा हेलिकॉप्टर में बैठकर गया। असल में दूल्हे के बड़े भाई सोनू ने अपने छोटे भाई की बारात निकलवाने के लिए अमेरिका से ही हेलिकॉप्टर की बुकिंग की।
जिसके बाद हेलिकॉप्टर गांव कुचपूरा में पहुंचा और दूल्हा राहुल हेलिकॉप्टर में अपनी दुल्हनिया गीता को लाने के लिए दहा बजीदा के लिए रवाना हुआ। ग्रामीण भी अमेरिका में रहने वाले दूल्हे के बड़े भाई सोनू की सराहना कर रहे है।
हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए दूल्हा और दुल्हन के गांव में पहले से इंतजाम नहीं थे। इसलिए हेलिकॉप्टर आने के बारे में पता चलने पर ग्रामीणों ने दूल्हे के गांव कुचपुरा और दूल्हन के गांव दहा बजीदा में स्पेशल हेलिपेड बनाए।
करनाल में यह बारात गांव कुचपुरा से दहा बजीदा तक पहुंची। यहां बारातियों से ज्यादा लोग हेलिकॉप्टर देखने के लिए आए थे। दूल्हा-दुल्हन के गांव में बारात से ज्यादा दूल्हे के हेलिकॉप्टर में आने और दुल्हन की उसी में विदाई के चर्चे हैं।
हेलिकॉप्टर से बारात का पता पता चलने पर प्रशासन भी सक्रिय हो गया। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए दोनों गांवों में पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात की गई।
दूल्हे ने कहा कि वह अपनी शादी को अनोखी बनाना चाहते थे। शादी कुछ हटके हो, इसलिए भाई ने बारात में दुल्हन लाने के लिए हेलिकॉप्टर भेज दिया। उन्हें इसकी बहुत खुशी है, जिसे वह शब्दों में बयां नहीं कर सकते।
सुबह साढ़े 9 बजे हेलिकॉप्टर को आना था। लेकिन किन्हीं कारणों से हेलिकॉप्टर करीब 5 घंटे लेट हो गया। बार बार फोन करने के बाद हेलिकॉप्टर को मंगवाया गया। जब हेलिकॉप्टर नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंताए बढ़ गई थी। परिजन एक बार तो कंपनी के पर केस दर्ज करवाने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन बाद में नोएडा की कंपनी के कर्मचारियों का फोन आया है कहा कि रास्ते में है 15 मिनट तक हेलिकॉप्टर पहुंच जाएगा। जिसके बाद हेलिकॉप्टर पहुंचा और बारात रवाना हुई।

