Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अनोखी प्रेम कहानी: स्टूडेंट से शादी रचाने के लिए टीचर ने चेंज कर लिया Gender

सोशल मीडिया के इस युग में आए दिन कई अनोखी बातें सुनने को मिलती हैं। ऐसी ही एक कहानी आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। यह कहानी राजस्थान के भरतपुर में प्यार में कुर्बान हुई एक महिला शिक्षिका की है। इस शिक्षिका ने प्यार के खातिर अपना जेंडर चेंज करवा लिया। भरतपुर जिले की डीग के राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला मोती में शारीरिक शिक्षा मीरा कुंतल ने प्यार की खातिर अपना जेंडर चेंज किया। अब मीरा जेंडर चेंज करवाने के बाद आरव बन गई हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे मीरा आरव बनी…

मीरा वैसे पैदा तो एक लड़की के रुप में ही हुई थी लेकिन उसके सारे हाव-भाव एक लड़के की तरह थे। उसका पहनावा बी लड़कों के जैसा था। इन सब बातों को सोचते हुए उसने अपना जेंडल बदलने का निश्चय किया और एक हॉस्पिटल को संपर्क किया। 

मीरा ने जेंडर चेंज करवाने के लिए एक अस्पताल वालों को संपर्क किया। गौरतलब है कि 25 दिसंबर 2019 को मीरा ने जेंडर चेंज करवाने की सर्जरी शुरु की । यह सर्जरी 2021 तक चली और मीरा आरव बन गई। सर्जरी के दौरान मीरा की विद्यार्थी कल्पना ने उसका पूरा साथ दिया। उसका पूरा ख्याल रखा। सर्जरी के दौरान ही दोनों की दोस्टी प्यार में बदल गई। जेंडर चेंज करवाने के बाद दोनों का प्यार और भी ज्यादा गहरा हो गया। जिसके बाद दोनों ने इसी महीने यानी 4 नवंबर को शादी कर ली। दोनों की शादी से उनकी परिवार भी खुश हैं। परिवार में आरव की चार बड़ी बहनें हैं जो सारी शादीशुदा हैं। 

हाल ही में दुल्हन बनी कल्पना ने बताया कि – ‘मुझे फिजिकल एजुकेशन की टीचर मीरा से प्यार हो गया था। शादी के तीन साल में सर्जरी करवाकर ही मीरा ने अपना जेंडर बदलवा लिया। जिसके बाद वह लड़की बन गई। मैं अपनी गुरु के साथ शादी करके काफी खुश हूं। दोनों परिवारों की सहमति के साथ ही हमने शादी की है।’ 

जेंडर चेंड करवाने वाले आरव कुंतल ने बताया कि – ‘वह फीमेल कोटे से सरकारी स्कूल में शिक्षक बने थे। स्कूल में पढ़ने वाली लड़की कल्पना बहुत ही अच्छी खिलाड़ी थी। मैंने अपना जेंडर चेंज करवाया तो इसमें कल्पना ने मेरा पूरा साथ दिया। दोनों परिवारों के बीच पहले से ही काफी मेलजोल था। दोनों परिवार शादी के लिए सहमत थे। फिल्हाल नौकरी के लिए कागजात में नाम बदलवाने और फीमेल से मेल जेंडर करवाने के लिए काफी परेशानी भी हो रही है।’ 

Exit mobile version