Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में रोडवेज की अनोखी पहल शुरू:बेहतर काम करने वालों को प्रशंसा पत्र, पहला सम्मान दीपक हुड्‌डा को; नहीं ली छुट्टी

रोहतक में रोडवेज विभाग द्वारा अनोखी पहल शुरू की गई है। जिसके तहत बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों की प्रशंसा करके दूसरे कर्मचारियों को भी ईमानदारी के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिसके तहत पहला सम्मान हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के डिपो प्रधान दीपक हुड्‌डा को मिला है।

रोहतक के जीएम भारत भूषण गोगिया ने कहा कि इस तरह की शुरुआत पहली बार की गई है। उनके मन में आया कि अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाए, इसलिए उन्होंने दीपक हुड्‌डा को प्रशंसा पत्र दिया गया है।अब आगे भी जो कर्मचारी बेहतर काम करेंगे उन्हें भी इसी प्रकार प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे। ताकि दूसरी कर्मचारियों को भी इससे प्रेरणा मिले। हालांकि पहले भी कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग द्वारा कार्य किए जाते रहे हैं।

दीपक हुड्डा ने बताया कि उनके द्वारा किए गए कार्य पर जीएम ने उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। जिससे काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि सर्दियों में रैन बसेरे में ड्यूटी लगाई थी। जहां उन्होंने ना केवल रैन बसेरे में ड्यूटी दी बल्कि अपनी विभाग में भी ड्यूटी समय पर निभाई।दोनों जगह पर वे बिना अवकाश के ही उपस्थित रहे। साथ ही व्यक्तिगत प्रयासों से रैन बसेरे में आने वाले लोगों को रात का भोजन भी उपलब्ध करवाया।

उन्होंने रोडवेज के राजस्व को बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाए। राजस्व को लेकर उन्होंने निजी बस ऑपरेटरों के खिलाफ मुद्दा उठाया। सामान्य कर्मचारियों से अलग उन्होंने पास धारक छात्रों की समस्याओं को बिना निजी स्वार्थ के उठाया। जीएम ने प्रशंसा पत्र में लिखा की दीपक हुड्‌डा ईमानदार, मजबूत कार्य नैतिकता के पक्षधार रहे हैं।

दीपक हुड्‌डा समाज सेवा में भी अपना योगदान देते रहते हैं। 21 बार वह रक्तदान कर चुके हैं और रक्तदान शिविर भी लगवाया। ईमानदारी दिखाते हुए बस में मिले यात्रियों के सामान व पैसे वापस लौटाए।

Exit mobile version