Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रोहतक में; सुरक्षा के कड़े इंतजाम- नवीन जयहिंद व प्रदीप देशवाल घर में नजरबंद; CIA-1 ने डाला डेरा

रोहतक में समाजसेवी नवीन जयहिंद को उसके वन सिटी में बीपीएल घर में ही सीआईए-1 की टीम ने नजरबंद कर दिया। वहीं, इनसो अध्यक्ष प्रदीप देशवाल को सेक्टर 14 के निवास पर नजरबंद कर लिया। सुबह से ही पुलिस की टीम नवीन जयहिंद के घर के बाहर डेरा डाले बैठी है, क्योंकि नवीन जयहिंद ने एक बार पहले अमित शाह के दौरे पर रास्ते में सांड डाल दिया था। वहीं, प्रदीप देशवाल ने काले झंडे दिखाए थे।

रोहतक में अमित शाह जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तो 2017 में तीन दिन के प्रवास पर आए थे। इसी दौरान नवीन जयहिंद ने एक मरे हुए सांड को उनके कार्यक्रम स्थल के बाहर डाल दिया था, जिसकी पेशी पर आज भी कोर्ट के चक्कर काट रहे है। दूसरी तरफ इनसो अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने अमित शाह को काले झंडे दिखाए थे। इसी के चलते पुलिस ने दोनों को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया है।

नवीन जयहिंद के आवास पर सुबह ही पुलिस की टीम पहुंच गई। पुलिस ने नवीन जयहिंद को घर से बाहर निकलने नहीं दिया। साथ ही कहा कि जब तक अमित शाह व सीएम नायब सैनी रोहतक में है, तब तक उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। पहले भी सीएम के कार्यक्रम के दौरान नवीन जयहिंद को हाउस अरेस्ट किया गया है।

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल को भी सुबह से ही उसके सेक्टर 14 स्थित आवास पर नजर बंद कर लिया। पुलिस की टीम सुबह ही उसके आवास पर पहुंच गई, क्योंकि प्रदीप ने 2017 में अमित शाह को काले झंडे दिखाए थे। प्रदीप ने पहले ही अमित शाह को ज्ञापन देने का ऐलान कर रखा है, जिसके चलते उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है।

Exit mobile version