Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री तथा मुख्यमंत्री 17 सितंबर को रोहतक में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत :-


रोहतक, 16 सितंबर : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 17 सितंबर को रोहतक में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा सुरक्षा, पार्किंग व यातायात के पुख्ता प्रबंध किए गए है।
सचिन गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 17 सितंबर को सुबह 6:30 बजे सुभाष चौक से स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय मानसरोवर पार्क में पौधारोपण किया जाएगा तथा इसके उपरांत सुभाष चौक से नशा मुक्त हरियाणा की यूथ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा, जो सुभाष चौक से शुरू होकर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर संपन्न होगी।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सुबह 9:30 बजे स्थानीय हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर 2 स्थित नगर निगम की भूमि पर विकसित किए जा रहे नमो मियावाकी वन में पौधारोपण करेंगे। इसके उपरांत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय स्थित टैगोर सभागार में स्वास्थ्य प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर तथा पोषण अभियान के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे इस कार्यक्रम में लाइव जुड़ेंगे।
सचिन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी दोपहर बाद एक बजे स्थानीय नई अनाज मंडी परिसर में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा समारोह स्थल पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं मिशन पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसका मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अवलोकन करेंगे

Exit mobile version