रोहतक के नगर निगम कार्यालय के प्रांगण में श्री धीरेन्द्र खड़गटा, भा.प्र.से., आयुक्त, नगर निगम, रोहतक की अध्यक्षता व श्री राजकमल सहगल, वरिष्ठ उपमेयर, नगर निगम, रोहतक की गरिमा उपस्थिति व श्री सुरेश कुमार, सदस्य वार्ड नं0 5, श्री अमित बंसल मनोनित सदस्य नगर निगम, रोहतक, श्री संजय बिढलान, प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा (इकाई-रोहतक) व यूनियन के अन्य पदाधिकारियों, नगर निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में वर्दी एवं जूते वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयुक्त महोदय द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान सफाई सैनिको को वर्ष 2019 से 2022 तक वर्ष की वर्दी व जूते (ठण्डी वर्दी- 4 व गर्मी की वर्दी-4 तथा 4 जोड़ी जूते) वितरित किए गए। इस दौरान सफाई सैनिकों के कार्य की प्रसंशा करते हुए बताया कि सफाई सैनिको के योगदान से ही रोहतक शहर स्वच्छता अच्छी रैंक प्राप्त कर रहा है। नगर निगम, रोहतक के सफाई सैनिक बहुत ही मेहनती हैं ये शहर की नीव होते है ये हमेशा कार्य करते है चाहे बरसात हो या गर्मी हो या ठण्ड हो – उस दौरान भी अपने कार्य को पूर्ण लगन से करते हैं इनके सहयोग की जितनी प्रशंसा की जाये वह कम हैं। नगर निगम, रोहतक द्वारा सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभ सफाई सैनिकों को दिए जा रहें हैं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि सफाई कर्मचारियो के हाजिरी स्थान पर सैड एवं शौचालयो की व्यवस्था की जायेगी, रैन कोट उपलब्ध करवाये जायेगें ताकि बरसात के समय भी कार्य कर सके, झाड़ियो की कटिंग हेतु मशीन उपलब्ध करवाई जायेगी ताकि कार्य आसानी से किया जा सके। ऐसे सफाई कर्मचारी जिनके साथ कोई अप्रिय घटना हो गई है तो उनकी नियमानुसार सरकारी योजनाओ का लाभ दिया जायेगा। कर्मचारियो को रेहड़िया, कस्सी आवश्यक वस्तुए उपलब्ध करवाई जायेगी तथा कर्मचारियो स्वास्थ्य सेवाओ भी समय पर प्रदान करने के लिए भरपूर प्रर्यत्न किया जायेगा।

श्री राजकमल सहगल, वरिष्ठ उपमेयर, नगर निगम, रोहतक द्वारा बताया गया कि सफाई का हमारे जीवन में अहम योगदान है आप सब की मेहनत से ही हम स्वच्छता में अपने रोहतक शहर को सर्वोच्च स्थान दिला पाते है तथा आप सभी रात-दिन मेहनत करते है। आपके सराहनीय कार्य के लिए आप सभी को साधुवाद।

श्री संजय बिढलान, प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा (इकाई-रोहतक) द्वारा कार्यक्रम में श्री राजकमल सहगल, वरिष्ठ उपमेयर, नगर निगम, रोहतक की गरिमा उपस्थिति व श्री सुरेश कुमार, सदस्य वार्ड नं0 5, श्री अमित बंसल मनोनित सदस्य नगर निगम, रोहतक तथा निगम अधिकारियो का कार्यक्रम आयोजित करने व कार्यक्रम में पहॅुचने का धन्यवाद व्यक्त किया गया। श्री संजय बिढलान द्वारा बताया गया कि ऐसा आयुक्त हमें कभी नहीं मिला जोकि हमारी बिना किसी मांग के ही हमारे कार्य किए जाते है जिसके लिए हम तय दिल से नगर निगम, रोहतक प्रसाशन का आभार व्यक्त करते है तथा नगर निगम के साथ मिलकर हमेश कार्य करेगें तथा किसी भी समय कार्य के लिए तैयार रहेगें।

