Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में महिला को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकाया: गालियां देते हुए परिवार को दी जान से मारने की धमकी

रोहतक में महिला को आधी रात फोन करके गालियां और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने कॉल पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।

रोहतक की शास्त्री नगर निवासी पीड़ित महिला नंदीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 फरवरी की आधी रात करीब डेढ़-पौने 2 बजे एक नंबर से उसे 3 बार कॉल आई। जब उसने कॉल उठाई तो सामने वाले ने उसके गालियां देनी शुरू कर दी। उसके देवर साहिल को जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने जब उससे पूछा कि वह कौन बोला रहा है तो उसके अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कहा कि तुम्हारे पर नजर रखता हूं, तुम कब कौन सा काम करते हो और कहां जाते हो यह सब जानकारी रहती है। इसके बाद महिला ने अपने पति राहुल को फोन दे दिया। राहुल को भी जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि तुम कहीं भी चले जाना, कुछ नहीं बिगाड़ सकते। अपनी उल्टी गिनती शुरू कर दे।

उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 नवंबर 2021 को उनके सामने वाले घर का आपस में झगड़ा हो गया। शोर सुनकर गली वाले भी वहां पहुंच गए थे। इस दौरान देखा कि एक लड़का दीवार के नीचे दब गया। जिसे संभालते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ बताकर छुट्‌टी दे दी।

घर आने के करीब 18 दिन बाद उसकी मौत हो गई। इस पर उक्त युवक के परिवार ने उल्टा उनके परिवार को ही झूठे केस में फंसा दिया। जिसके कारण उसके देवर साहिल व नरेश को हाईकोर्ट से जमानत करवानी पड़ी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस घटना का भी उससे संबंध हैं।

Exit mobile version