Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत उन लाभार्थियों को 100-100 का मालिकाना हक दिलवाया गया

रोहतक में DC अजय कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत गांव पंचायत भैयापुर के 12 लाभार्थियों को 100-100 गज के प्लॉट का मालिकाना हक व कब्जा दिलवाया। अजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2008 में हरियाणा सरकार द्वारा घोषित महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत जिन लाभार्थियों को जिनका नाम 2008 की लाभार्थियों की सूची में था।

उन्हें किसी कारणवश अब तक कब्जा नहीं मिला था, उन्हें कब्जा देने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और हरियाणा विकास एवं पंचायत मंत्री की उपस्थिति में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम 10 जून को जिला सोनीपत में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में चार जिलों ने भाग लिया जिसमें रोहतक जिला भी सम्मिलित था।

DC अजय कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा रोहतक खंड के गांव भैयापुर ग्राम पंचायत में सभी लाभार्थियों को उनके प्लाटों का कब्जा दिया गया। जिन लाभार्थियों को कब्जा दिया गया उनमें शीला, सुनील, सोनिया, प्रेम देवी, सावित्री, दर्शना, कमलेश, परमेश्वरी, ज्योति, सविता और भरपाई शामिल है। कार्यक्रम की सफलता पर DC ने डीडीपीओ राजपाल चहल, पीएसीपीओ रमेश कुमार व धर्मवीर ग्राम सचिव की सराहना भी की और सभी लाभार्थियों को बधाई दी।

Exit mobile version