Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग के दिशानिर्देशों के तहत अवैध शराब की तस्करी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गाडी मे भारी मात्रा मे भरी अवैध शराब सहित गाडी चालक युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग के दिशानिर्देशों के तहत अवैध शराब की तस्करी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गाडी मे भारी मात्रा मे भरी अवैध शराब सहित गाडी चालक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक से अलग-2 मार्को की 715 पेटी शराब बरामद हुई जो 244 पेटी बोतल शराब, 298 अध्धा पेटी व 173 पव्वा पेटी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है।

प्रभारी थाना लाखनमाजरा निरीक्षक रणबीर सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही भूपेन्द्र नेतृत्व मे पुलिस टीम चौक लाखनमाजरा के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की गाडी कंटेनर चालक अन्य व्यक्तियो के साथ मिलकर एक राज्य से दूसरे राज्य मे अवैध बिल्टी व अवैध ई-वेय के माध्यम से अवैध रुप से शराब बेचने का काम करता है। जो रोहतक से होते हुए बिहार जा रहा है। पुलिस टीम ने सूचना पर तुंरत कार्यवाही करते हुए चांदी टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी करते हुए वाहनो की चैकिंग करनी शुरु की। जींद रोहतक रोड पर जींद की तरफ से आ रही गाडी न0 यूपी82टी 7952 मार्का टाटा 3118 को शक के आधार पर गाडी चालक युवक को काबू किया गया। युवक की पहचान सोनू कुमार पुत्र अदलजीत निवासी मोहिउद्दीनपुर जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश  के रूप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर गाडी कंटेनर से 715 गत्ता पेटी शराब बरामद हुई जिनमे कुल 2928 बोतल शराब, 7152 अध्धा व 8304 पव्वे शराब बरामद हुई है।

गाडी व शराब को जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 164/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। अवैध शराब की तस्करी मे शामिल रहे अन्य आरोपियो को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

Exit mobile version