Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय के सामने आंशिक धरना प्रदर्शन किया

ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय के सामने आंशिक धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें सभी विभागों के पेंशनर्स ने भाग लिया। सदस्य मेहर सिंह नैन ने जगमाल सांगवान के साथ मिलकर प्रभावी रूप से मंच का संचालन किया। राज्य कार्यकारिणी की ओर से सदस्य देवराज नांदल, मेहर सिंह नैन, कामरेड रामकिशन, प्रेम सिंह सैनी व सभी वक्ताओं ने हरियाणा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
सरकार को चेतावनी दी कि वह पेंशनर्स पर नए प्रयोग करना बंद करे। 19 फरवरी को पंचकूला में हुए लाठीचार्ज की निंदा भी की गई। किसान सभा से अशोक शिमली, संजय सिंहमार, कदम अहलावत पार्षद ने पेंशनर्स का समर्थन किया।

यह उठाई गईं मांगें

65,70,75 वर्ष उपरांत क्रमशः 5%,10%,15% की मूल पेंशन में वृद्धि करना।
सभी बीमारियों व टेस्टों का कैशलेस सुविधा दी जाए।
फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी सुविधा दी जाए।
कोम्युटेशन की रिकवरी को 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष किया जाए।
ओपीएस को बहाल किया जाए।
दलबीर नहरा, वेदपाल हुड्डा, सतबीर सहरावत, जयकिशन दलाल ,मूर्ति देवी,मांगे राम, सतपाल खरकड़ा, हवासिंह अहलावत, ओमप्रकाश कादयान, जगपाल सांगवान, करमबीर सिवाच, ईश्वर सिंह सैनी, राजेन्द्र चौधरी रिटायर्ड प्रोफेसर, सुरज कौर , आजाद सिंह , रिषि देव रोहिल्ला, वीरेंद्र शर्मा, शमशेर सिवाच, करतार सिंह मदीना, आनन्द स्वरूप, धनपति हुड्डा, किरण ने अपने विचार रखे।

Exit mobile version