रोहतक में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक 5 साल के मासूम व उसके पिता समेत कुल 3 लोग घायल हो गए। दरअसल रोहतक के सोनीपत रोड पर आज सुबह जेएलएन नहर पुल के पास एक बेकाबू कार सड़क किनारे बनी झोपड़ियों में जा घुसी और पलट गई। इस हादसे में झोपड़ियों में रह रहे 3 लोग घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पीड़ित के परिजनों ने हमें बताया कि घटना सुबह के लगभग 10 बजे की है जब जेएलएन नहर पर गांव बोहर की तरफ पटरी पर सोनीपत की ओर से एक तेज गति से ऑल्टो कार अनियंत्रित हो फुटपाथ पर बनी लोहारों की झुग्गियों की तरफ बढ़ी और झुग्गी के बाहर काम कर रहे 2 व्यक्तियों को टक्कर मार पलट कर झुग्गी के ऊपर जा गिरी। झुग्गी के अंदर बच्चे व महिला मौजूद थे जिसमें 5 साल का बच्चा भी घायल हो गया। आनन फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद पुलिस भी कार्यवाही ने जुट गई

झुग्गियों में रह रहे सिराज, प्रेम व धर्मबीर ने बताया कि वे यहां पर करीब 4 साल से रहते हैं। शनिवार को वे अपनी झुग्गियों में मौजूद थे। इसी दौरान जब वे अपनी झुग्गियों में काम कर रहे थे, तो सोनीपत की तरफ से एक ऑल्टो कार आई। जो तेज रफ्तार में थी और उसने सीधी अनियंत्रित होकर झुग्गियों में टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

झुग्गियों में रह रहे सिराज, प्रेम व धर्मबीर ने बताया कि वे यहां पर करीब 4 साल से रहते हैं। शनिवार को वे अपनी झुग्गियों में मौजूद थे। इसी दौरान जब वे अपनी झुग्गियों में काम कर रहे थे, तो सोनीपत की तरफ से एक ऑल्टो कार आई। जो तेज रफ्तार में थी और उसने सीधी अनियंत्रित होकर झुग्गियों में टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि अनियंत्रित कार में 2 युवक व महिलाएं सवार थी। कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं तथा वे अपने नुकसान की भरपाई चाहते हैं

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!