Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

यूपी के शाहजहांपुर में बेकाबू कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर – पांच लोगों की मौत

घटना शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना इलाके के कोला पुल के पास की है। शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे एक अनियंत्रित टीयूवी कार ने मोपेड और बाइक में टक्कर मार दी जिस से दोनों मोपेड व बाइक पर 6 लोग सवार थे जिसमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खाई में गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है। अभी किसी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे के बाद कार सवार लोग तुरंत फरार होगये।

कासगंज के सिढपुरा के गांव भदौरिया नगला के रहने वाले राजेंद्र (60), उनके दो बेटे जितेंद्र (30), मनोज (22) तीन अन्य लोगों के साथ शाहजहांपुर की ओर से कासगंज जा रहे थे। कोला पुल के पास जलालाबाद की ओर से जा रही टीयूवी कार ने पहले मोपेड को टक्कर मारी, फिर बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे के बाद कार में सवार लोग भाग गए। वहीं मौके पर ही राजेंद्र, जितेंद्र, मनोज और एक अज्ञात की मौत हो गई। राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची मिर्जापुर थाने की पुलिस ने दो घायलों को मिर्जापुर सीएचसी भेजा। सीएचसी में एक घायल ने दम तोड़ दिया। 

Exit mobile version