Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में चाचा-भतीजे का अपहरण:आंखों पर पट्‌टी बांधकर ले गए, फिर मारपीट की; मार्केट में काम करने की रंजिश में किया किडनैप; आरोपी फरार

रोहतक में चाचा-भतीजे का अपहरण करने का मामला सामने आया है। वारदात उस समय हुई जब चाचा-भतीजा दोनों गाड़ी में सवार होकर घर जा रहे थे। बीच रास्ते में मिले गांव के ही एक युवक ने 8-10 साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट करते हुए अपहरण कर लिया। अज्ञात जगह पर ले जाकर भी मारपीट की।

गांव रिठाल नरवाल निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका चाचा सुरेंद्र छोटा हाथी व ऑटो में लोडिंग का काम करते हैं। 2 जून की रात को वे दोनों अपना काम खत्म करके घर जा रहे थे।

10 बजे लाढोत रोड चौक पर गांव का ही युवक रिंकू खड़ा हुआ मिला। उसने अपने सात-आठ साथियों के साथ दोनों पर हमला बोल दिया। दोनों के साथ मारपीट करके आंखों पर पट्‌टी बांधकर जबरन एक गाड़ी में डाल लिया। उनको एक अज्ञात स्थान पर बने कमरे में ले गए। जहां पर दोनों के साथ मारपीट की।

सुमित ने बताया कि इससे पहले रिंकू का फोन शाम से ही लगातार आ रहा था और घर साथ चलने की बात कह रहा था। रात तक तीन-चार बार फोन आ चुके थे।

आरोपियों ने धमकी दी कि सप्ताह भर के अंदर गाड़ी मार्केट में दिखाई नहीं देनी चाहिए। अगर दिखाई दी तो तुम और तुम्हारी गाड़ी नहीं बचेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि रिंकू भी मार्केट में ही लोडिंग का काम करता है। काम नहीं मिलने की रंजिश में ही इस घटना को अंजाम दिया है।

साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद दोनों को बीच रास्ते में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version