Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

महम में मामा-भांजा गायब:बहादुरगढ़ में मिली गाड़ी

महम कस्बे के ईमलीगढ़ गांव से एक मामा-भांजा अचानक लापता हो गए। एक फोन आने पर दोनों रात में गाड़ी से निकल गए। उसके बाद उनकी गाड़ी लावारिस हालत में मिली है। पुलिस परिजनों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

पत्नी ममता ने पुलिस को बताया कि उनके पति राजा और भांजा खेमा 22 मार्च की रात घर पर थे। रात करीब डेढ़ बजे राजा के पास एक फोन आया। इसके बाद दोनों बिना कुछ बताए सफारी गाड़ी में कहीं चले गए। अगले दिन उनकी गाड़ी बहादुरगढ़ में लावारिस हालत में मिली।

जानकारी के अनुसार ममता मूल रूप से हिसार जिले के पुट्ठी गांव की रहने वाली हैं। वर्तमान में वे ईमलीगढ़ में रह रही हैं। उनके भांजे खेमा का घर फतेहाबाद जिले के डंडा चुई गांव में है। खेमा के पिता का नाम श्रानी राम है।

पुट्ठी गांव के पूर्व सरपंच बिल्लू ने ममता को गाड़ी मिलने की सूचना दी। ममता ने महम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से पति और भांजे की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version