रोहतक के टिटौली गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। भगवतीपुर फ्लाईओवर के पास जींद की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मामा जयदीप और भांजे अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात की है। मृतक जयदीप और अंकुश एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर टिटौली से शामलो कलां जींद जा रहे थे। अंकुश के पिता नरेश, जो बिजली मिस्त्री हैं, इलेक्ट्रिक स्कूटर पर पीछे चल रहे थे।

भगवतीपुर फ्लाईओवर के अंत में एक नीले रंग के सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक बाएं मुड़ने की कोशिश की। इस दौरान मोटरसाइकिल ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

राहगीरों की मदद से घायल युवकों को पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!