Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

UIDIA ने लोगो को दी बड़ी राहत :14 जून तक निशुल्क अपडेट होंगे आधार,10 साल पुराने कार्डों में करें डॉक्यूमेंट अपडेशन; आधार केंद्र पर देना होगा 50 रुपए शुल्क

10 साल पुराने आधार कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर आई है। जो अब बिना किसी शुल्क के ही अपने पुराने आधार कार्डों में दस्तावेज अपडेट कर पाएंगे। इसके लिए 14 जून तक का समय दिया गया है। इस दौरान लोग निशुल्क अपने आधार कार्ड में दस्तावेज अपलोड कर पाएंगे। अब तक लोगों को 25 रुपए शुल्क देना पड़ता था।

जो आधार कार्ड 10 वर्ष से अधिक पुराने हैं, उनको अपडेट करवाना अनिवार्य है। क्योंकि सरकारी हिदायतों के अनुसार सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आधार अनिवार्य है। ऐसे में परेशानी से बचने के लिए आधार में दस्तावेज अपडेट कराने की आवश्यकता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार में आगामी 14 जून तक मुफ्त ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेशन की सुविधा मुहैया कराई है।

लोग खुद भी आधार पोर्टल से अपने डॉक्यूमेंट अपडेट करवा सकते हैं। इससे पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज को अपडेट कराने के लिए 25 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। यह सेवा केवल आधार पोर्टल पर मुफ्त है। वहीं, आधार केंद्र पर 50 रुपए का शुल्क देना होगा।

लोग अपने आधार नंबर का प्रयोग करते हुए आधार पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। अधिकृत मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा। जिसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेशन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद उन्हें स्वयं की मौजूदा जानकारी नजर आएगी। यदि विवरण सही है तो आधार नंबर धारक को उसे सत्यापित करना आवश्यक है।

उसके बाद अगले हाइपरलिंक पर क्लिक करना होगा। अगले स्क्रीन पर नागरिक को पहचान तथा पते का प्रमाण दस्तावेज ड्रॉपडाउन सूची में से चुनकर उनकी प्रतियां अपलोड करनी होंगी, ताकि उनके दस्तावेज अपडेट की प्रक्रिया पूरी हो सके। स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

DC अजय कुमार ने कहा कि यदि जनसांख्यिकीय विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि व पता आदि में बदलाव की आवश्यकता है, तो लोग ऑनलाइन अपडेट सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जा सकते हैं। ऐसे मामलों में सामान्य शुल्क लगेगा।

जिनके आधार कार्ड 10 साल पहले बने हैं, वे अपने आधार में दस्तावेज आवश्यक अपडेट करवाएं। माई आधार पोर्टल पर जाकर UIDAI द्वारा चलाई गई 14 जून तक इस मुफ्त सेवा का लाभ उठाएं।

Exit mobile version