Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे अलग-अलग स्थानों से दो युवको को नशीले पदार्थ सहित किया काबू,03 किलो 28 ग्राम चरस व 13.10 ग्राम अफ़ीम बरामद

रोहतक पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों से दो युवको को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियो से 03 किलो 28 ग्राम चरस व 13.10 ग्राम अफ़ीम बरामद हुआ है। आरोपियो के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं।
प्रभारी एएनसी स्टाफ़ ने बताया कि स.उप.नि संदीप के नेतृत्व में अर्बन एस्टेट एरिया मे गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान नरेश पुत्र विष्णुदत निवासी ककराना के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 3 किलो 28 ग्राम चरस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 244/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
प्रभारी थाना पुरानी सब्ज़ी मंडी ने बताया कि स.उप.नि सुनील के नेतृत्व में पुलिस टीम राधे राधे पार्क के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त आकाश पुत्र बोबी निवासी बाबरा मौहल्ला को काबू किया गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 13.10 ग्राम अफ़ीम बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 179/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version