हिसार के गांव मंगाली में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया गया। हमला करने वालों में एक आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपित से तीन पिस्तोल बरामद की गई हैं।

बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते मंगाली गांव में शनिवार को दो युवकों राहुल व पवन को गोली मारी गई। पवन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के समय राहुल अपने दोस्त पवन के साथ बाइक एजेंसी पर हुक्का पी रहा था। तभी बाइक पर आए तीन हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। राहुल के हाथ और पैर में गोली लगी, जबकि पवन की छाती में गोली लगी।

फायरिंग करके आरोपित भागने लगे। इसी बीच नजदीक ही खड़ी पुलिस की ईआरवी गाड़ी के कर्मचारियों ने तुरंत गांव की पुलिस चौकी में सूचना देकर हमलावरों का पीछा किया। कुछ ही दूरी पर एक हमलावर वीनू उर्फ विन्नी को पकड़ लिया। पुलिस ने उससे तीन देसी कट्टे बरामद किए हैं। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अस्पताल में खड़े युवक के परिजन।

मंगाली पुलिस चौकी प्रभारी के अनुसार दो युवकों को गोली लगी है। एक आरोपित को पकड़कर तीन कट्टे बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दो हमलावर भाग गए हैं जिनकी पहचान करके उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!