हरियाणा के हिसार में दो युवकों द्वारा घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तेल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बालसमंद गांव में करीब साढ़े दस बजे कुलदीप बिश्नोई के बेटे और हिसार की आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई वाल्मीकि समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनके कार्यक्रम से जाने के 2 घंटे बाद दो युवकों ने गांव में खड़ी एक कार में आग लगा दी।

जानकारी के मुताबिक, बिश्नोई के जाने के बाद गांव के रहने वाले भारत अपनी गली में गाड़ी खड़ी कर सो गए थे। रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर मुंह पर कपड़ा बांधे 2 युवक बाइक पर आते हैं। बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक बाइक से उतरता है और गाड़ी के टायरों पर तेल डालता है। फिर बोनेट और छत पर तेल डालकर गाड़ी में आग लगाकर चला जाता है। गाड़ी एक सेकेंड में भयंकर आग पकड़ जाती है। घटना की पुलिस को सूचना दे दी गई है। भारत ने लिखित में शिकायत देकर जांच और कार्यवाही की मांग की है।

बालसमंद पुलिस चौकी इंचार्ज नेहरा सिंह के मुताबिक घटना बारह बजे बाद की है। लिखित शिकायत मिली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने कहा कि मामला संज्ञान में है। एसपी से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!