Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के किला बाजार में जेबकतरी करते 2 युवक पकड़े, एक फरार: व्यापारी की जेब से निकाले ₹8 हजार, व्यापारियों ने बताया MP का गैंग

Man in handcuffs

रोहतक। शहर के किला बाजार में जेबकतरी की घटना सामने आई है। यहां एक कपड़ा व्यापारी की जेब से नकदी निकाल रहे तीन युवकों में से दो को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़े गए दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, किला बाजार निवासी कपड़ा व्यापारी सतीश की दुकान बाजार में है। वह लघुशंका के लिए भिवानी स्टैंड तक गए थे। वापस लौटते समय आरोपियों ने उनकी जेब से करीब 8 हजार रुपये निकाल लिए। व्यापारी को इसका पता चलते ही उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए और मौके से भाग रहे बदमाशों का पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

व्यापारियों ने जताई चिंता, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

किला बाजार एसोसिएशन के प्रधान दीपक पुनियानी ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दीपावली के त्योहार में अब केवल 8 दिन शेष हैं। ऐसे में बाजारों में भीड़ बढ़ेगी। व्यापारियों का आरोप है कि जेबकतरी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं और इनमें मध्य प्रदेश के गैंग के शामिल होने की आशंका है।

व्यापारियों ने मांग की है कि बाजारों में पुलिस की निगरानी और गश्त बढ़ाई जाए, ताकि त्योहार के सीजन में किसी बड़ी वारदात को रोका जा सके।

व्यापारियों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले बाजारों में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती बेहद जरूरी है।

Exit mobile version