Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

CM भगवंत मान के घर के बाहर दो यूवको ने की सुसाइड की कोशिश; एक की हालत गंभीर- 11 युवक बैठे मरणव्रत पर

CM भगवंत मान के संगरूर स्थित घर के बाहर 2 युवकों द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक युवक ने जहरीली स्प्रे पी कर व दूसरे ने धरने की जगह पर ही फंदा लगाने की कोशिश की। स्प्रे पीने वाले युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फंदा लगाने वाले युवक को मौके पर दूसरे साथियों ने बचा लिया। यह युवक पुलिस भर्ती के नियुक्ति पत्र देने की मांग कर रहे हैं।

बता दे पंजाब पुलिस में 2006-17 में भर्ती हुई थी। इस दौरान युवकों के सभी टेस्ट के बाद वैरिफिकेशन भी हो चुकी है। अकाली सरकार के वक्त भर्ती के बाद अगले 5 साल कांग्रेस सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। युवक इसी की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। मान के निवास के बाहर अब 11 युवक मरणव्रत पर बैठे हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द नियुक्ति पत्र नहीं दिए तो सब सुसाइड कर लेंगे।

पुलिस भर्ती के इंतजार में इन युवकों ने सीएम निवास के आगे 10 मई से धरना लगा रखा है। युवकों का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने नियुक्ति पत्र देने का भरोसा दिया था। इसके बाद संगरूर लोकसभा उपचुनाव से पहले भी भरोसा दिया। इसके बावजूद मान सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।

Exit mobile version