Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार: चोरीशुदा एक लैपटॉप व वारदात मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद

रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त चोरीशुदा मोटरसाईकिल सवार दो युवको को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से अन्य दो चोरी की वारदातो का खुलासा हुआ है। आरोपियो को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना महम निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि प्रभारी पुलिस चौकी शहर महम उप.नि. नफे सिंह के नेतृत्व मे पुलिस टीम नया बस अड्डा चौक महम गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त गांव निंदाना की तरफ से आ रहे बिना नम्बर प्लेट मोटरसाईकिल पर सवार दो युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान प्रवीण पुत्र रणबीर व संदीप उर्फ बंटी पुत्र परसराम निवासीगण गांव निंदाना के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर संदीप की जेब से देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपियो से मोटरसाईकिल के बारे मे पूछताछ करने बारे सामने आय़ा कि मोटरसाईकिल चोरी की हुई है। बरामद हथियार व चोरीशुदा मोटरसाईकिल को जब्त किया गया है। आरोपियो के खिलाफ धारा 379/411 भा.द.स व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 317/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। दौराने जांच सामने आया कि आरोपियो का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपियो से अन्य दो चोरी की वारदातो का खुलासा हुआ है।

  1. आरोपियो ने मोटरसाईकिल पर सवार होकर 13/14 जुलाई 2022 की रात को गांव खेडी महम मे स्थित एच.पी.सी.एल पट्रोल पंप पर सो रहे चौकीदार का मोबाईल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियो के खिलाफ थाना महम मे धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 313/2022 अंकित है। आरोपियो से वारदात के दौरान प्रयुक्त मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।
  2. आरोपियो ने दिनांक 15/16 जुलाई 2022 को महम मे स्थित कोर्ट चैम्बर न. 43 से
    दीक्षांत अधिवक्ता का लैपटाप व लैपटाप चार्जर चोरी करने की वारदात का अंजाम दिया। आरोपियो के खिलाफ थाना महम मे धारा 454/380 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 315/2022 अंकित है। आरोपियो से चोरीशुदा लैपटाप बरामद किया गया है।
Exit mobile version