Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नशीले पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार, 465 ग्राम अफीम बरामद

रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-1 रोहतक की टीम ने गाडी सवार दो युवको को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवको से कुल 465 ग्राम अफीम बरामद हुआ है। दोनो आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि विकास के नेतृत्व मे अपराध शाखा-1 रोहतक की टीम हनुमान मन्दिर खरावड चौंक पर गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की मस्तनाथ नगर निवासी अजय व जोधपुर निवासी विरेन्द्र नशीला पदार्थ बेचने का काम करते है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये गांव कारौर रोड नजदीक कायनोस अस्पताल से युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान अजय पुत्र रामफल निवासी मस्तनाथ नगर रोहतक व विरेन्द्र पुत्र लक्ष्मीलाल निवासी जोधपुर राजस्थान के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर गाडी मे रखे बैग से 465 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 179/2026 अंकित किया गया है।

Exit mobile version