Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में देसी पिस्तौल के साथ दो युवक गिरफ्तार:6 रौंद व गाड़ी बरामद; वारदात की फिराक में खड़े थे दोनों

रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ़ की टीम ने दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गाडी सवार दो युवको को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से एक देसी पिस्तौल, एक दुनाली डोगा, 06 रौंद बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम 25(1-बी)(ए) व 111 बीएनएस के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।


प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ़ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि स.उप.नि अजय कुमार के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम रुपया चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की गाडी मे दो युवक जलेबी चौक की तरफ आ रहे है जो वारदात को अंजाम देने की फ़िराक़ मे है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए नज़दीक झज्जर रोड आउटर बाईपास जलेबी चौक के पास सड़क किनारे खडी गाडी मे बैठे युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान विकास पुत्र नसीब निवासी गांव ढाकला व रोहित पुत्र सुरेन्द्र निवासी सुबाना झज्जर के रुप में हुई।  नियमानुसार तलाशी लेने पर विकास के पास से एक देसी बरामद, दो रौंद व रोहित के पास से एक दुनाली डोगा बंदुक व 4 रौंद बरामद हुआ है। युवको के खिलाफ शस्त्र अधिनियम व धारा 111 बीएनएस के तहत थाना शिवाजी कॉलोनी मे अभियोग संख्या 758/2024 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। जाँच में सामने आया कि आरोपियो का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी विकास पर हत्या, हत्या का प्रयास आदि के जिला झज्जर मे 6 मामले दर्ज है। आरोपी रोहित के खिलाफ मारपीट का जिला झज्जर मे व हत्या के प्रयास के तहत शिवाजी कॉलोनी मे एक मामला दर्ज है। आरोपी विकास को 4 दिन के पुलिस रिमांड व रोहित को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपियो से गहनता से पूछताछ की जा रही है ।

Exit mobile version