पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित की दिशा-निर्देशो अनुसार अवैध हथियारो रखने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुये ए.एन.सी स्टाफ ने दौराने गश्त दो युवको को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवको से तीन देसी पिस्तौल, एक दोनाली गन व तीस रौंद बरामद हुये है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 17.08.2026 को ए.एन.सी की टीम मुख्य सिपाही प्रदीप के नेतृत्व मे आउटर बाईपास सापंला नजदीक पोलटेकनिकल कालेज के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त कार्यवाही करते हुये दो युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान योगेश पुत्र अजय निवासी खेडी सुल्तान झज्जर व सुधीर पुत्र रतिपाल निवासी अमादलपुर झज्जर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी सुधीर से दो देशी पिस्तौल, एक दोनाली गन और 30 रौन्द बरामद व योगेश से एक देसी पिस्तौल बरामद हुये है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सापंला मे अभियोग संख्या 289/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से गहनता से पुछताछ की जा रही है।
रोहतक में दो युवक अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, 3 देसी पिस्तौल, दोनाली गन और 30 राउंड बरामद

