
पटौदी स्थित एक होटल परिसर में अवैध रूप से चल रहे स्वीमिंग पूल में शराब पीकर दो युवकों के डूबकर मौत से क्षेत्र में खलबली मच गई। हादसे का शिकार हुए दोनों युवक गांव जाटौली के रहने वाले थे। एक साथ दो युवकों की मौत के बाद जाटौली गांव में मातम का माहौल छा गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि स्वीमिंग पूल की कोरोना संक्रमण के चलते बंद पड़े होने के कारण सफाई तक नहीं की गई थी। जिसमें काई जमने के कारण यह हादसा हुआ है। स्वीमिंग पूल व होटल संचालक ने महिनों से सफाई नहीं होने के कारण पानी काई से भरा हुआ था, जिसके कारण शराब के नशे में पांव फिसलने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुड़गांव भेज दिया है।
शुक्रवार को जाटौली निवासी राजेश कुमार, शेर सिंह, भजनलाल व मेहरचंद पटौदी रोड पर बने दीप होटल में खाना खाने के लिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि यहां होटल में बैठकर इन लोगों ने शराब पी। शराब का नशा होने के कारण दो लोग पानी में नहाने के लिए उतर गए लेकिन शराब का नशा और पानी में काई ज्यादा होने के कारण ये अपने आप को संभाल पाते इससे पहले पानी में डूब गए। इस दौरान राजेश कुमार और शेर सिंह की पानी में डूबने के कारण मौत हो गई।
होटल में जिस समय यह हादसा हुआ होटल संचालक अपने कमरे में बैठा था। हैरत की बात है कि इतने बड़े हादसे के बाद भी उसे इन लोगों के मरने के बाद ही इसकी भनक लगी। होटल मालिक के बेटे के अनुसार स्वीमिंग पूल कोविड के कारण बंद पड़ा है तथा इसमें भरा पानी उन्हें मकान बनाने में इस्तेमाल करना था जिसके कारण यह भरा हुआ था। मृतक राजेश के भाई दिनेश का आरोप है कि होटल मालिक यहां लोगों को यहां अवैध रूप से शराब पिलाता था। होटल के बीच में इतना गंदा पानी भरने के कारण उसके भाई की मौत हुए है। वह मजदूरी का का करता है उसके पास फोन कर उसके भाई की मौत की सूचना दी गई। इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक को फोन कर जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
