रोहतक के भालौठ गांव में एक व्यक्ति के गले से करीब साढ़े 7 तोले की सोने की चेन तोड़ने का मामला सामने आया है। बदमाश वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जो मात्र 10 सेकेंड में झपटमारी करके फरार होते दिखाई दे रहे हैं। वारदात के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घर के बाहर बाइक खड़ी करते समय चेन तोड़कर भागे आरोपी का पीछा करने के लिए भागी लड़की।

गांव भालौठ निवासी मंजीत ने IMT थाना पुलिस को सोने की चेन छीनने की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि 5 अप्रैल की शाम को अपने प्लॉट में गया हुआ था। प्लॉट से करीब 7 बजकर 40 मिनट पर अपने घर आ गया। इसी दौरान जब घर के सामने बाइक खड़ी करने लगा तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जिसमें आरोपी छीनाझपटी करते व भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। मंजीत ने बताया कि आरोपी दोनों युवक उसका पीछा करते हुए बाइक पर आए। उनमें से एक युवक मोटरसाइकिल पर ही रहा और दूसरा चेन छीन ले गया। जब उसने चेन छीनने के बाद पीछे मुड़कर देखा तो दोनों बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि जिस युवक ने चेन तोड़ी वह कैप (टोपी) पहने हुए था। वहीं, बाइक सवार हेलमेट पहने हुए था। रात का समय होने के कारण चेहरा साफ नहीं दिखाई दिया। मंजीत ने बताया कि उसकी चेन करीब साढ़े 7 तोले की थी, जिसकी कीमत 3 लाख रुपए से अधिक थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!