Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ब्रेकिंग: हरियाणा में घर में आग लगने से 2 सगी बहनें जलीं: एक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरी गम्भीर हालत में PGI भर्ती; माता-पिता की पहले हो चुकी मौत

हरियाणा के झज्जर में एक घर में आग लगने का मामला सामने आया हैI जानकारी के अनुसार आग लगने के कारण 2 सगी बहनें जल गईं। छोटी बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे झज्जर से PGI रेफर किया गया है। दोनों के माता-पिता की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दोनों घर में अकेली थीं।

अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि परिवार के लोगों को शक है कि किसी ने आग लगाई है। घटना झज्जर जिले के गांव धारौली गांव में बीती देर रात करीब 12 बजे हुई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मृतका के शव का झज्जर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले करीब 6 साल से दोनों बहनें घर में अकेली रह रही थीं। बड़ी बहन कोमल की शादी हो रखी है। उसका एक बेटा भी है। आग लगने के कारण वह 60 प्रतिशत तक जली गई है। जिसके कारण उसको इलाज के लिए रोहतक PGI रेफर किया गया है। पुलिस ने चचेरे भाई पूर्णमल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि गांव धारौली में एक घर में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि मौके पर जाकर देखा तो एक लड़की बुरी तरह जली थी। उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरी लड़की भी जली हुई थी। फ़िलहाल पुलिस जाँच में जुटी हुई है I

Exit mobile version