रोहतक के गांव सिंहपुरा कलां के खेतों में आपसी रंजिश को लेकर आपस में 2 पक्ष भिड़ गए। इस दौरान एक दूसरे पर दराती से हमला किया गया। जिसके कारण पूर्व सरपंच सहित दो लोग घायल, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
एक पक्ष बोला: सोते हुए पर किया हमला
गांव सिंहपुरा कलां निवासी प्रदीप ने बताया कि वह पूर्व पीटीआई अध्यापक है। पंचायती चुनाव में सरपंच पद पर चुनाव लड़ा था, जबकि ऋषिपाल दूसरे उम्मीदवार का समर्थक था। रात को वह अपने खेत में ट्रैक्टर पर सौ रहा था। इसी दौरान गांव का ही ऋषिपाल ने उसके सिर में दराती से वार किया। साथ ही ट्रैक्टर छीनने का भी प्रयास किया।
जिसके बाद प्रदीप ने छुपकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। चोट लगने के कारण काफी खून बह रहा था। उपचार के लिए अस्पताल में भी भर्ती करवाया। उसने आरोप लगाया कि ऋषिपाल का बेटा पुलिस में है और समझौते का दबा बना रहा है।
दूसरा पक्ष बोला- नहरी पानी तोड़ने से रोकने पर दराती से किया वार
गांव सिंहपुरा कलां निवासी ऋषिपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव का पूर्व सरपंच है। आधी रात को वह खेत में नहरी पानी दे रहा था। उसका बेटा ड्यूटी पर गया हुआ था, जिसके कारण वह अकेला था। इसी दौरान उनका पड़ोसी प्रदीप वहां पर आया और गाली-गलौज करने लगा। साथ ही पानी को रोकने की धमकी भी दी।
जब प्रदीप नहरी पानी तोड़ने लगा तो ऋषिपाल ने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपी प्रदीप दराती से हमला करने लगा। जब पूर्व सरपंच ने दराती छीनने का प्रयास किया तो उसे नीचे गिरा दिया और दराती प्रदीप को ही लग गई। ऋषिपाल अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
