Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में स्कूल से लौट रही शिक्षिका का 2 स्कूटी सवार अज्ञात युवकों ने छीना पर्स; जुलाहा चौक के पास की वारदात

रोहतक में स्कूल से पैदल घर लौट रही एक अध्यापिका से झपटमारी का मामला सामने आया है। इसी दौरान बीच रास्ते में स्कूटी सवार 2 झपटमार आए और उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

रोहतक के जुलाहा चौक सलारा मोहल्ला निवासी दीक्षा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टिटौली स्थित एक निजी स्कूल में अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। गुरुवार को वह रोहतक आ रही थी। अपने हाथ में पर्स लिए हुए थी। जब वह पैदल-पैदल चलते हुए गोहाना अड्‌डा पर पहुंची तो दो युवक स्कूटी पर सवार होकर वहां आए।

उसने बताया कि जब वह जुलाहा चौक सलारा मोहल्ला के पास गली में पहुंची तो स्कूटी सवार युवकों ने पीछे से आकर उसका पर्स छीन लिया। पर्स छीनकर दोनों युवक वहां से भाग निकले। स्कूटी सवारों को पकड़ने के लिए अध्यापिका ने आवाज भी लगाई, लेकिन आरोपी युवक वहां से भागने में सफल रहे। आरोपी युवक आपस में अपने नाम संजय व शुभम नाम से बोल रहे थे।

अध्यापिका दीक्षा ने कहा कि इस वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार होने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि पर्स में मोबाइल फोन, नकदी व जरूरी दस्तावेज थे। जिन्हें आरोपी युवक छीन ले गए। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवकों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version