Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जींद में दो सगे भाइयों ने की आत्महत्या- ताऊ के लड़के की 13वीं के दिन उठाया कदम, परिजनों ने साधी चुप्पी

जींद सफीदों के असंध मार्ग पर रविवार को दो सगे भाइयों रणधीर (37) और जगदीस (33) ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। दोनों सगे भाइयों के आत्महत्या के मामले पर परिवार के लोग चुपी साधे हुए हैं और एक साथ जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने के पीछे कोई भी कारण नहीं बता रहे। दस दिन पहले इनके ताऊ के लड़के की भी मौत हुई थी। सफीदों शहर थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और परिवार के लोगों के बयान दर्ज करके पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।

वार्ड चार सफीदों निवासी जयभगवान ने सफीदों शहर थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बड़ा भाई 45 वर्षीय जगदीश मजदूरी का काम करता था, जबकि उससे छोटा रणधीर सिंह फीड कंपनी में नौकरी करता था। दस दिन पहले उसके चाचा के लड़के रमेश की अचानक ही मौत हो गई थी और रविवार को उसकी तेरहवीं थी। इसके चलते सभी रिश्तेदारियां घर पर आई हुई थी। इसी दौरान जगदीश व रणधीर सिंह अचानक ही घर से चले गए। थोड़ी देर के बाद उनके पास रणधीर का फोन आया कि उन दोनों ने असंध मार्ग बाईपास पर जहरीला पदार्थ निगल लिया।

इसका पता चलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उनको नागरिक अस्पताल सफीदों में दाखिल करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर दोनों को पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन परिवार के लोग उनको पानीपत लेकर जा रहे थे, जहां पर रास्ते में उसकी मौत हो गई। जयभगवान ने बताया कि घर पर कोई भी विवाद नहीं था, लेकिन अचानक ही दोनों भाइयों ने जहर क्यों निगल लिया, इसके बारे में पता नहीं है।

एक साथ दो भाइयों के आत्महत्या करने के बाद परिवार के लोग सदमें हैं। हालांकि नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिवार के लोगों इस घटना पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने घरेलू विवाद के चलते ही जहरीला पदार्थ निगला है। फिलहाल सफीदों थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version