हरियाणा के रोहतक जिले में खाकी के दामन पर फिर से दाग लगा है। इस बार खाकी पर किसी से रिश्वत लेने, किसी बेकसूर को गिरफ्तार करने, प्रताड़ित करने के नहीं, बल्कि ऑन ड्यूटी, वर्दी पहने हुए, सड़कों पर दौड़ती पीसीआर में, शराब पार्टी करने के आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों की इन हरकतों का पूरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो एसपी के संज्ञान में आया और उन्होंने मामले की जांच करवाई। जांच के दौरान वीडियो की सत्यता प्रणामित हुई और एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया, ताकि अन्य पुलिसकर्मियों को भी पाठ पढ़ाया जा सके।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!