पानीपत में अलग-अलग जगह पर करंट लगने से दो लाेगाें की मौत हो गई। एक हादसा तहसील कैंप के विकास नगर में हुआ। यहां सीवर की लाइन बिछातेे समय ट्रांसफाॅर्मर के पास काम करते वक्त श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों का मोर्चरी हाउस के बाहर रो रो कर बुरा हाल है, उन्होंने ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए है। परिजनों का आरोप है कि हादसे में युवक की मौत के बाद ठेकेदार पता तक नहीं लेने पहुंचा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यूपी के उगरपुर शमशाबाद के 27 वर्षीय इंद्रराज पिछले दस महीने से विकास नगर में किराए पर रहता था। इंद्रराज दो महीने से तहसील कैंप में सीवरेज की पाइपलाइन बिछाने का काम करता था। मंगलवार शाम को वह अपने घर के पास गली में पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहा था। इसी वक्त ट्रांसफाॅर्मर के संपर्क में आने से करंट लग गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंद्रराज के परिवार में एक दो साल का बेटा है, पत्नी पूजा 6 महीने की गर्भवती है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों के बीच पार्षद अंजलि शर्मा भी पहुंची।

मृतक इंद्रराज की पत्नी पूजा काे सांत्वना दिलाती पार्षद अंजलि शर्मा।

वहीं, दूसरा हादसा बरसत रोड पर हुआ। जहां एक टेंपो चालक बिजली की तार की चपेट में आ गया। राजस्थान के सीताराम ने बताया कि राजस्थान के 62 वर्षीय रूंडाराम के साथ पिछले 35 साल से एक साथ मिलकर साझे में काम कर रहे थे। मंगलवार को रूंडाराम बरसत रोड पर कबीर धर्म कांटा के पास धागा उतारने के लिए गया था। इसी वक्त गली के ऊपर से गुजर रही एलटी की तार के संपर्क में आने से करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!