झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में उसके एक अन्य साथी की भी जान चली गई, जबकि 3 अन्य युवक गंंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, अबान अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मुलाकात करने आया था। मुलाकात के बाद लौटते समय पूंछ क्षेत्र के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोठ भेजा गया।
चिकित्सकों ने जांच के बाद अबान अहमद को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उसके एक अन्य साथी की भी मौत हो गई। 3 घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंंभीर स्थिति को देखते हुए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रिफर कर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल और दुर्घटनास्थल पर पहुंचे तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हादसा तेज गति और वाहन के नियंंत्रण खोने के कारण हुआ प्रतीत होता है। अबान अहमद, अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था। उसका बड़ा भाई अली अहमद इस समय झांसी जेल में निरुद्ध है। हादसे की सूचना मिलने के बाद अस्पताल और पुलिस अधिकारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई।

