Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में दो मोटर साइकिल हुई चोरी:मस्तनाथ मठ मेला देखने आए थे बाइक सवार, एक रहने वाला है झज्जर का

झज्जर जिले के गांव भंभेवा निवासी रामदास ने IMT थाना में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि 17 मार्च को बाबा मस्तनाथ मठ में मेला देखने के लिए आया था। उसने मोटरसाइकिल को बाबा मस्तनाथ मठ के गेट पर खड़ी की और लॉक करके चला गया। जब देर शाम करीब 7 बजे वापस लौटा तो वहां मोटरसाइकिल नहीं मिली। अज्ञात चोर मोटरसाइकिल को चोरी करके फरार हो गया।

रोहतक की एकता कॉलोनी निवासी अमित ने IMT थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मार्च को वह बाइक लेकर बाबा मस्तनाथ मठ पर लगे मेले में आया था। वहां पर बाइक खड़ा करके मेला देखने चला गया। जब शाम को करीब 6 बजे वापस लौटा तो देखा कि बाइक नहीं मिली। अज्ञात ने मोटसाइकिल को चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर IMT थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version