रोहतक पुलिस की साइबर थाना की टीम ने नौकरी के नाम पर हुई 1 लाख 45 हजार रुपयो की धोखाधडी की वारदात मे शामिल रहे आरोपियान को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो को अदालत के आदेश पर दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर हासिल किये गये है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना साइबर ने बताया कि सैक्टर-36 लाढोत रोड निवासी हर्ष बल्हारा की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 10.03.2026 को रैनु जयसवाल नाम से हर्ष के पास व्हाटस्प काल आई हर्ष को बतलाया कि मै मर्चेंटनेवी मे प्लेसमैन्ट करवाती हुं। और हमारी फर्म का नाम अर्बन मरीन मार्किट है। रेनु जयसवाल युवती ने अपने व्हाटस्प पर हर्ष के सभी कागजात मगंवा लिये। हर्ष के व्हाट्सप पर मर्चेंट नेवी मे जाम नगर गुजरात के ज्वाईनिंग के फर्जी कागजात भेजकर हर्ष से युपीआई के माध्यम से कुल 1 लाख 45 हजार रुपये की धोखाधडी की गई।
मामले की जांच मुख्य सिपाही जयप्रकाश द्वारा अमल में लाई गई। दौरान जांच आरोपी रियान पुत्र इरफान निवसी उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने पास सिम कार्ड का सिम बाँक्स ऱखता था। जो वाईफाई व लैपटाप से सम्पर्क करके एक बार मे ही काफी आदमियो से बात करके नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करता था। आरोपी से सिम बोक्स, एयरटेल वाईफाई रुटर, लैपटाँप, 50 सिम रैपर व 4 सिम कार्ड एक्टिव बरामद किये गये है। व दुसरा आरोपी प्रभु शंकर पुत्र हरिऔम शर्मा निवासी उतर प्रदेश से एक मौबाइल फोन दो सिम,से एक मौबाइल फोन व दो सिम बरामद किये है।
गिरफ्तार आरोपी-
- प्रभु शंकर पुत्र हरिऔम शर्मा निवासी उतर प्रदेश
- रियान पुत्र इरफान निवसी उतर प्रदेश
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 26 दिनांक 25.03.2026 धारा 318(4), 336(3), 338(2), 340, 61(2) बीएनएस थाना साइबर क्राइम रोहतक
