Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ड्रेन में कार गिरने से दो की मौत:सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के चक्कर में हुआ हादसा

रोहतक के सीसरोली गांव में बुधवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर ड्रेन में गिर गई। हादसे में ड्राइवर और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस और आसपास के लोगों ने कार की पिछली सीट पर बैठे दो लोगों को शीशा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को PGI लाया गया है। यहां से दोनों घर चले गए, जबकि शवों को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

तेज रफ्तार वाहन से बचने के चक्कर में हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम एक कार के नहर में गिरने की सूचना मिली। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। शीशा तोड़कर बाहर निकाले गए लोगों में से दो ही सुरक्षित हैं। इनमें टिटौली निवासी विनीत और रमेश शामिल हैं, जबकि कार ड्राइवर पाकस्मा निवासी रवींद्र उर्फ मोनू(35) और उसके साथ बैठे टिटौली निवासी रोहित(28) की मौत हो गई।

पुलिस को घायलों ने बताया कि चारों दोस्त कार में सवार होकर गांव से ड्रेन की ओर से सिसरोली होते हुए रोहतक जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार वाहन अचानक कार के सामने आ गया। इससे बचने की कोशिश में कार ड्रेन में जा गिरी। मृ‌तक रोहित MDU में चतुर्थ श्रेणी के पद पर काम करता था।

Exit mobile version