Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में दो घरो से भागी दो युवतिया: एक युवती चचेरे भाई के संग तो,तो दूसरे मामले में पड़ोसी युवक के साथ भागी

रोहतक में दो युवती व एक महिला घर से भाग गई। पहला मामला जिसमें करीब 20 वर्षय युवती अपने चचेरे भाई के साथ ही भाग गई। वहीं दूसरा मामला, जिसमें युवती दादी के पास आई हुई थी। वहां से अपने पड़ोसी युवक के साथ घर से भाग गई। वहीं तीसरे मामले में महिला अपने बेटे को साथ लेकर भाग गई।

पहला मामला : कलानौर थाना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर पर उसकी पत्नी, भाई व बहन थे। उसकी करीब 20 वर्षीय बहन बिना बताएं कहीं चली गई। जिसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया।तलाश की तो पता लगा कि उसके चाचा का करीब 19 वर्षीय बेटा भी लगभग उसकी समय घर से बिना बताए चला गया। दोनों एक साथ गए हो सकते हैं। दोनों परिवार वालों ने दोनों चचेरे भाई-बहन की तलाश आरंभ कर दी। उनका कहीं पता नहीं लगा तो परिवार वालों ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

दूसरा मामला :रोहतक के नजदीकी एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार सहित सोनीपत जिले में रहता है। उसके पास तीन बच्चे, दो लड़की व एक लड़का है। उसकी करीब 19 वर्षीय बड़ी लड़की ने 12वीं कक्षा के पेपर दिए हुए हैं। जो करीब एक महीना पहले अपनी दादी के पास गांव में आई थी।पीड़ित ने कहा कि उसकी मां ने फोन करके सूचना दी कि उसकी लड़की घर से भाग गई। जिसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी उनके पड़ोस में रहने वाले लड़के के साथ भागी है। अपने स्तर पर लड़की की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

Exit mobile version