Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक से दो लड़कियां लापता: दोनों सगी बहने- एक 9वीं की तो दूसरी 10वीं की छात्रा; पुलिस की तलाश जारी

रोहतक से दो नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। बड़ी बहन 10वीं कक्षा की छात्रा है और दूसरी 9वीं कक्षा की छात्रा है। जानकारी के अनुसार दोनों बहनें बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गईं। जिसके बाद परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला और मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

बिहार के रहने वाले परिवार ने सांपला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि वे पिछले करीब डेढ़ साल से सांपला थाना क्षेत्र में किराए पर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके 6 बच्चे (4 लड़कियां और 2 लड़के) हैं। उनकी दो नाबालिग बेटियां (एक 16 साल और एक 15 साल) 2 जुलाई को लापता हो गईं। इसका पता चलने के बाद परिजनों ने दोनों नाबालिग बहनों की तलाश करने की कोशिश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है और छोटी बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। दोनों बहनें बिना किसी को बताए अचानक घर से निकल गईं। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर दोनों बहनों की तलाश की और फिर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों नाबालिग बहनों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version