Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में अलग-अलग जगहों से दो युवतियां हुई गायब :एक पिता के साथ परीक्षा देने गई थी 12वीं,दूसरी घर पर फोन छोड़कर गई

 रोहतक में अलग-अलग जगहों से दो युवतियां लापता हो गईं। पहला मामला रोहतक शहर का है। जहां पर अपने पिता के साथ परीक्षा देने गई 12वीं की छात्रा लापता हो गई। वहीं, दूसरा मामला रोहतक के एक गांव का है। जहां से युवती फोन को घर पर ही छोड़कर घर से चली गई। इन दोनों मामलों की शिकायत पुलिस को दी गई है।

रोहतक की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसके पास चार बच्चे हैं। जिनमें से दो लड़के व दो लड़कियां हैं। उसकी एक लड़की 12वीं कक्षा में रोहतक के ही सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती है। फिलहाल उसकी बेटी की परीक्षाएं चल रही थीं। उन्होंने बताया कि उसकी बेटी का रोहतक शहर के ही एक स्कूल में पेपर था।

22 मार्च को वह अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए स्कूल में लेकर आया हुआ था। इसी दौरान उसकी बेटी अपनी सहेलियों के साथ पार्क में घूम रही थी। कुछ देर बाद देखा तो उसकी बेटी दिखाई नहीं दी। उसने अपने स्तर पर अपनी बेटी को तलाश किया, लेकिन कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी।

रोहतक के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चार बच्चे हैं। एक बेटा व तीन बेटियां। उसकी बीच वाली बेटी की उम्र करीब 22 वर्ष है। जो घर से बिना बताए लापता हो गई। जो अपना फोन भी घर पर ही छोड़कर गई। उसकी तलाश के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी।

Exit mobile version