यमुनानगर में शनिवार को लड़की को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। युवक सिमरनजीत सिंह की टांग में 2 गोलियां लगी। उसे इलाज के लिए मुलाना मेडिकल में दाखिल कराया गया है। पुलिस और FSL की टीम ने पंचकूला-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गांव लढ़ौंरा मोड़ पर घटनास्थल का मुआयना कर सबूत तलाशे। मिली जानकारी के अनुसार घायल और आरोपी दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी कश्मीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बताया गया है कि गांव छप्पर निवासी सिमरनजीत सिंह और लंढ़ौरा निवासी कश्मीर सिंह आपस में दोस्त हैं। शनिवार को दोनों बाइक से पंचकूला से यमुनानगर लौट रहे थे। रास्ते में दोनों में एक लड़की को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद कश्मीर सिंह भड़क गया। दोनों अभी पंचकूला-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गांव लढ़ौंरा मोड़ पर पहुंचे थे। इसी बीच कश्मीर सिंह ने पिस्तौल निकाल ली और दोस्त सिमरनजीत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। सिमरनजीत जान बचाने के लिए भागा, लेकिन इस बीच उसके पांव में 2 गोलियां लगी और वहीं गिर गया। इसके बाद कश्मीर सिंह मौके से फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने गोली चलने की सूचना पुलिस को दी और घायल सिमरनजीत सिंह को मुलाना के अस्पताल में भेजा। कुछ देर बाद थाना छप्पर पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और गहराई से छानबीन शुरू की। एसएचओ जगदीश बिशनोई ने बताया कि कश्मीर के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं मे केस दर्ज किया गया है। पुलिस की छानबीन जारी है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!