Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

चरखी दादरी में दर्दनाक हादसे में 2 दोस्तों की मौत: बौंद नहर के पास पेड़ से टकराई डस्टर

हरियाणा के चरखी दादरी में गुरुवार सुबह गांव बौंदकलां के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद राहगिरों ने कार सवार तीनों युवकों को रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया। उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। तीसरे की हालत स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे को लेकर छानबीन में लगी है।

बताया गया है कि रोहतक निवासी तीन दोस्त सुबह अपनी डस्टर कार लेकर दादरी से रोहतक के लिए चले थे। वे अभी दादरी-रोहतक रोड पर गांव बौंद कलां के पास पहुंचे थे कि नहर के पास चालक ने गाड़ी से संतुलन खो दिया। गाड़ी सड़क किनारे खड़े सफेदे के पेड़ से टकरा गई।

हादसे में रोहतक के गांव बोहर खेड़ी निवासी राहुल (24), कथुरा, सोनीपत निवासी विकास (26) और रोहतक सेक्टर-2 निवासी अतुल (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को आसपास के लोगों ने गाड़ी से निकाला और बाद में पुलिस की मदद से रोहतक पीजीआई भेजा। वहां इलाज के दौरान राहुल और विकास की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस कार्रवाई में लगी है।

Exit mobile version