Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जन्मदिन के दो दिन बाद युवक ने किया सुसाइड, फोन से हो सकता है मौत के कारणों का खुलासा!

पानीपत में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब दोपहर को भाई-बहन घर लौटे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने मृतक के फोन को कब्जे में लिया है। अनुमान है कि फोन से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

जानकारी के मुताबिक हरदवारी कुमार ने बताया कि वह मूल रुप से यूपी के जिला बैरच के गांव दयाल पूरवाह का रहने वाला है। उससे छोटा उसका भाई व एक बहन है। अब वह परिवार के साथ पानीपत के सेक्टर 18 में किराये पर रहता है। मंझले भाई का नाम कृष्ण कुमार था, जोकि गर्मियों में आइस्क्रीम की रेहड़ी लगाता था। सीजन जाने के बाद कृष्ण कोई काम नहीं करता था। वह घर पर रहता था लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह गुमसुम रहता था। 

हरदवारी कुमार ने कहा कि उसकी बहन स्कूल चली गई और वह खुद भी फैक्ट्री के लिए चला गया जबकि मां भी किसी काम पर गई थी। घर पर अकेला कृष्ण था। कमरे में कृष्ण पंखे के हुक पर मां की चुन्नी से फंदा लगाकर लटका हुआ है। उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को ही कृष्ण का जन्मदिन था। वह 18 साल का पूरा हुआ था। 

Exit mobile version