Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में हुई दो साइबर ठगी, एक में गिफ्ट का लालच देकर महिला से 1 लाख ठगे,दूसरे में पैसे देकर दिया लालच, फिर लेवल बढ़ाने के नाम पर ठगे

रोहतक से साइबर ठगी के दो मामले सामने आया है।

पहला मामला :

रोहतक में आर्यनगर गुरुद्वारा वाली गली निवासी शशि से साइबर ठग ने 1 लाख 3 हजार रुपए ठग लिए। पीड़िता ने बताया कि 25 जून को एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने बताया कि एक पर्स, 4 लाख रुपए के डालर, डायमंड की अंगूठी और 2 लाख 5 लाख रुपए का आई फोन गिफ्ट निकला है। इसके बाद आरोपी ने उससे एक लाख 3 हजार रुपए ठग लिए। पीड़िता ने बताया कि रुपए ट्रांसफर करने के बाद उसने फोन बंद कर लिया। तब साइबर ठगी की जानकारी हो सकी। आर्यनगर थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

दूसरा मामला :

आरोपियों ने पहले उन्हें झांसा दिया और 8.57 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। रोहतक के आर्य नगर निवासी नितिन गुप्ता ने साइबर क्राइम थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है।

Exit mobile version