पहला मामला:
झज्जर जिले के गांव भापड़ौदा निवासी भावना ने रोहतक के सांपला थाना में एटीएम बदलकर पैसे निकालने की शिकायत दी। शिकायत में भावना ने बताया कि उसके पिता ऋषिपाल ने बैंक से एटीएम ले रखा है। वहीं उनका बैंक खाता रोहतक के पीएनबी बैंक में हैं। वह अपने पिता का नया एटीएम आया था, जिसे वह लेकर आ गई। इसके बाद वह सांपला के एटीएम पर गई। जहां पर वह एटीएम से पैसे निकालने लगी।
1 लाख 8 हजार रुपए खाते से निकाले
युवती ने बताया कि जब वह पैसे निकाल रही थी तो एक लड़का आया और कहने लगा कि नोट फंस गए हैं। जैसे ही युवती का ध्यान नोटों की तरफ गया तो आरोपी ने एटीएम बदल लिया। इसके बाद उसके पिता के खाते से पैसे निकाले। पहले सुपर मार्केट से 59,999 रुपए की ट्रांजैक्शन की। उसके बाद एटीएम से 25 हजार रुपए ट्रांसफर किए। वहीं इसके बाद 18 हजार रुपए कैश निकाला और फिर 5 हजार रुपए कैश निकाला। उससे 1 लाख 7 हजार 999 रुपए की धोखाधड़ी हुई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। सांपला थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
दूसरा मामला:
रोहतक के बसंत विहार निवासी जितेंद्र ने अर्बन एस्टेट पुलिस थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह झज्जर के गांव दिमाना स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में बतौर शिक्षक कार्यरत है। उनके स्कूल संबंधित एक वाट्सअप ग्रुप बनाया हुआ है। उस ग्रुप में 3 नवंबर को पीएम योजना एप के नाम से एक लिंक आया। इस लिंक को गलती से क्लिक कर दिया। लिंक क्लिक करते ही उनका फोन हैक हो गया।
3.37 लाख ठगे जितेंद्र ने बताया कि इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से तीन ट्रांजेक्शन हुई है। उन्होंने एचडीएफसी बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया हुआ था। जिससे पहली ट्रांजेक्शन 91593 रुपए की, दूसरी 145885 रुपए की व तीसरी 99734 रुपए की हुई। उसके खाते से कुल 3 लाख 37 हजार 212 रुपए की धोखाधड़ी की गई है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

