Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में भिडी दो स्कूल बस, 5 बच्चे और ड्राइवर घायल

हरियाणा के रोहतक जिले में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गांव कसरेहटी में दो निजी स्कूल (टाइम्स इंटरनेशनल स्कूल कसरेहटी और विक्रमदितय ग्लोबल स्कूल मोरखेड़ी) की बसों की आगे-पीछे से टक्कर हो गई। हादसे के बाद बच्चों की चीख-पुकार मच गई। आनन फानन में स्थानीय लोग वहां इक्ट्ठा हुए और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में पांच बच्चों और एक ड्राइवर घायल हो गए। जिन्हें तत्काल पीजीआई भिजवाया गया। जहां ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है, कुछ बच्चों को छुट्टी दे अस्पताल से भेज दिया गया है। इस हादसे में ड्राइवर की दाहिनी टांग टूट गयी है और अभी फ़िलहाल एक विद्यार्थी अस्पताल में उपचाराधीन है।

सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस भी मौके पर पहुंची। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर किस तरह हादसा हुआ और उस वक्त बस में कितने लोग सवार थे।

हादसे में टाईम्स इंटरनेशनल स्कूल कसरेहटी के 5 बच्चों व ड्राइवर को चोट लगी। सभी घायलों को पीजीआई ले जाया गया। वहीं, हादसे में श्रतिग्रस्त बसों को भी बीच राह से हटा कर ट्र‌फिक व्यवस्था को सुचारू किया गया। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।

ये हुए घायल

  1. किरण क्लास 6th निवासी अट्टायल
  2. दीक्षांत क्लास 6th निवासी अट्टायल
  3. यस क्लास 6th निवासी अट्टायल
  4. मनीष क्लास 7th निवासी अट्टायल
  5. प्रिंस क्लास 9th निवासी अट्टायल
  6. ड्राइवर बिजेंद्र निवासी समचाना
Exit mobile version