Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में शराब के नशे में दो भाइयों ने ताश खेलने से मना करने वाले को घोपा चाकू- अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर

रोहतक में एक युवक को अपने घर के बाहर ताश खेल रहे लोगों से मना करना भारी पड़ गया। उनमें से एक ने अपने भाई संग मिलकर युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपियों को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।

रोहतक के धोबी गेट बाबरा मोहल्ला निवासी नरेंद्र ने बताया कि उनके घर के सामने कई दिनों से गली के ही कुछ लोग ताश खेलते आ रहे थे। ताश खेलते वक्त एक-दूसरे से जोर-जोर से गाली-गलौज करते थे। उन्होंने घर से बाहर निकल कर उनसे वहां ताश न खेलने के लिए कहा तो उस समय सभी लोग उठकर चले गए। लेकिन उनमें से राजेंद्र नाम के शख्स ने बाद में उनके घर पर उनके भाई को फोन किया। राजेंद्र ने भाई से कहा कि नरेंद्र से कुछ काम है, उसे घर से बाहर भेज दो।

भाई ने आरोपी राजेंद्र की बात टाल दी, क्योंकि वह शराब पीकर बात कर रहा था। इस पर राजेंद्र अपने भाई जगमोहन के साथ उनके घर के बाहर आ गया और गाली-गलौज करने लगा। उसे समझाने के लिए वह बाहर आए तो जगमोहन ने उन्हें पकड़ लिया और राजेंद्र ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। मामले में पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वह गिरफ्त में होंगे।

Exit mobile version