Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के काहनौर-निगाना रोड पर दो बाइकों की हुई टक्कर;एक युवक की दर्दनाक हुई मौत:3 घायलों की हालत गंभीर

रोहतक के कलानौर में काहनौर-निगाना रोड पर 2 मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गई। इसमें गांव काहनौर के युवक गोविंद की मौके पर ही माैत हो गई। दोनों बाइकों पर सवार अन्य 3 युवकों को हादसे में गंभीर चोटें लगी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और मृतक के परिजनों को भी हादसे की सूचना दी गई। घायल युवकों का रोहतक पीजीआई मे इलाज चल रहा है

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

Exit mobile version