Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में डबल मर्डर में दो गिरफ्तार:जिम के बाहर मारी थी गोलियां; शॉल ओढ़कर पहुंच थे 3 बदमाश

हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव खेडी लख्खा में बीते दिन वीरवार सुबह हुई दो हत्याओं को लेकर दो आरोपियों को घटना के मात्र 15 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक तीन युवक जिम से लौटकर कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। इस हमले में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। इस हमले की एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगी है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि 4-5 हमलावरों ने जिम से लौट रहे युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। फुटेज में हमलावरों को बाइक और अन्य वाहनों पर सवार होते हुए देखा गया था। 

पुलिस अधीक्षक यमुनानगर राजेश देशवाल ने बताया कि गांव खेड़ी लख्खा में फायरिंग की घटना हुई, जिसमें अज्ञात अपराधियों ने दो व्यक्तियों की गोली मार कर हत्या कर दी थी व एक व्यक्ति घायल हुआ था। इस घटनाक्रम के आरोपियों को पकड़ने के लिए जिला पुलिस को सख्त निर्देश दिये थे। जिला पुलिस की 4 टीमों का गठन किया गया था जिसमें राज कुमार प्रभारी अपराध शाखा-2, राजेश राणा प्रभारी स्पैशल स्टाफ व सन्दीप कुमार प्रबन्धक थाना रादौर की टीम ने सयुंक्त प्रयत्न करते हुए वारदात में शामिल आरोपी अरबाज वासी गांव ताजेवाला व सचिन हाण्डा  वासी छछरौली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। 

Exit mobile version